Double mutation को समझे अजीब और गरीब उदाहरणों से

परिस्थितियां नई है लेकिन परेशानियां अभी भी वही है। आसान शब्दों में डबल म्यूटेशन इसी को कहते हैं।

New problems - No solution

नया भी और नहीं भी। New and not! at the same time

डबल म्युटेशन का मतलब अजीबोगरीब भी होता हैं - अजीब भी - गरीब भी


परिभाषा तो बस यही है, लेकिन इसके उदाहरण कई है!

परिस्थितियां नहीं है इसीलिए तो अब आरोग्य सेतु तालियां थालियां अंताक्षरी फूल पत्ती और दीपोत्सव का कोई जिक्र ही नहीं है।

कोर्ट ने दिया लॉकडाउन का आदेश, उत्तर प्रदेश सरकार ने की उस की अवमानना।
इस बात पर जनता खुश भी है और क्षुब्ध भी है।

कुछ ऐसा ही होता है डबल म्यूटेशन।

अब वैक्सीन 18 साल के ऊपर सभी को लगने वाली है।
लेकिन वैक्सीन की सप्लाई आने वाले समय में सीमित ही रहने वाली है।

इसलिए वैक्सीन की सप्लाई को बढ़ाने के लिए प्रोडक्शन भी बढ़ाया जाएगा।
प्रोडक्शन बढ़ाना है उसके लिए रॉ मैटेरियल अमेरिका से इंपोर्ट कराना है।

अमेरिका हमारा स्ट्रेटजिकली नेचुरल Ally है।
लेकिन Raw Material की बिक्री पर अमेरिका ने ही रोक लगाई है।


कुछ ऐसा ही होता है डबल म्यूटेशन

अस्पतालों में बेड हो, वेंटिलेटर हो, और उसके साथ अटैच ऑक्सीजन का सिलेंडर हो इसीलिए हमने पीएम केयर्स फंड में दान दिया था।
पवन चक्की से तो ऑक्सीजन का प्रोडक्शन हो नहीं पाया इसलिए सरकार ने इसको इंपोर्ट करने का मन बनाया।
आपदा का अवसर कुछ ऐसा ही होता है, 26% कस्टम और IGST का राजस्व कमाने का यह अच्छा मौका है आया।

कुछ पत्रकार बताते हैं कि सरकार आंकड़े छुपाती है।
अपने बचाव में, हेडलाइन मैनेज करने वाली सरकार ऐसे समाचार को ही फेक न्यूज़ बताती है।






DOUBLE MUTATION और वैश्विक महामारी का साइड इफेक्ट पॉजिटिव भी हो सकता है।
काले कृषि कानून, पीएसयू और बैंकों का निजीकरण, महंगे गैस पेट्रोल डीजल, इन सबके लिए कंसर्न्ड कोई भी आंदोलनजीवी अब मुझे सोशल मीडिया पर नहीं दिखता है।

POSITIVE - NEGATIVE, NORTH POLE - SOUTH POLE, आपस में मिलकर न्यूट्रल हो जाते हैं।
FOR EXAMPLE उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे पॉलिटिकली विपरीत राज्यों की प्रॉब्लम्स मिलकर राष्ट्रीय आपदा कहलाते हैं।

कुछ ऐसा ही होता है डबल म्यूटेशन।

यदि आप 18 से 20 घंटे काम करते हैं, तो फिर अपने निकटतम चिकित्सक के साथ परामर्श करें; आपको INSOMNIA हो गया है।


इनसोम्निया से प्रोडक्टिविटी डाउन होती हैं, इसीलिए पूरे के पूरे तंत्र को as a side effect HYPERSOMNIA हो गया है।

यह भी एक प्रकार का डबल म्यूटेशन है जिसकी चपेट में आज पूरा देश है।

1 से 3, 3 से 9, 9 से 27, and so on ...... jai ho

इस वायरस के फैलने की रफ्तार से ऐसा लगता है, कि मानो यह वायरस नहीं एमवे या हर्बल लाइफ की स्कीम है।

शुक्र है कि यह वायरस हैं कोई व्यक्ति नहीं, जो फेफड़ों पर असर डालता है, दिमाग पर नहीं।
क्योंकि अगर इसमें ब्रेन हैकिंग की क्षमता होती तो फिर यह 2024 का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बन जाता।


कुछ ऐसा ही होता है डबल म्यूटेशन।

और अब आज का आखिरी डबल म्यूटेशन

Comedy लिखना कोई joke नहीं हैं!
इसलिए लाइक के साथ कमेंट और शेयर के साथ सब्सक्राइब करके इस Post को वायरल बनाये!

और डबल मास्क का प्रयोग करें 
-फ़्रीवास्तवजी 
(Free Speech वाले)



Comments